भोपाल - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर से प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं। गांधी संकल्प यात्राएं राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। इन यात्राओं के नेतृत्व करते हुए सांसद सभी सांसद लोगों को गांधीजी के विचारों से अवगत करा रहे हैं।
सतना जिले में मैहर विधानसभा के भदनपुर दक्षिण पट्टी से सोमवार को सांसद श्री गणेश सिंह के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा रवाना हुई। सांसद श्री गणेश सिंह ने जनसभा में गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आब्हान किया। उन्होंने पदयात्रा के दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताते हुए महात्मा गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने की बात कही। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण करते हुए उन्हें पर्यावरण का महत्व बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री मोतीलाल तिवारी, श्री सतीश शर्मा, श्री अरविंद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गुना लोकसभा क्षेत्र के ग्राम खेजरा से निकली गांधी संकल्प यांत्रा का नेतृत्व सांसद के.पी. यादव ने किया। श्री बालाजी महाराज जी के दर्शन करने के पश्चात् सांसद श्री के.पी. यादव ने पौधारोपण किया। उन्होंने पदयात्रा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता को जन आन्दोलन बना दिया है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक श्री गोपीलाल जाटव, जिला अध्यक्ष श्री गजेन्द्रसिंह सिकरवार, श्री ओएन शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीधी लोकसभा क्षेत्र के बहरी से निकली गांधी संकल्प यात्रा का नेतृत्व सांसद श्रीमती रीति पाठक ने किया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताते हुए इसे उपयोग न करने की बात कही। पदयात्रा के दौरान जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. राजेश मिश्रा, श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, श्री शिवबहादुर सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।