गांधी संकल्प यात्रा के तीसरे दिन,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पॉलीथीन उपयोग न करने का आह्वान


कांग्रेस में दम हैतो जनता के बीच जाकर गांधी जी के विचारों से अवगत कराएः राकेश सिंह


  जबलपुर। कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी की गांधी संकल्प यात्रा रास नहीं आ रही है। कांग्रेस को केवल सत्ता रास आती है और सत्ता के साथ साथ जो बुराईयां पनपी हैं, वो रास आती हैं। यात्रा की बुराई करने की बजाय कांग्रेस में अगर सामर्थ्य है, तो उसे भी जनता के बीच पहुंचकर लोगों को गांधीजी के विचारों से अवगत कराना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में गांधी संकल्प यात्रा के तीसरे दिन मीडिया से चर्चा करते हुए कही।


                प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत पं दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा लोगों से अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। सांसद श्री सिंह ने दमोह नाका में नगर निगम के सफाई कर्मियों का सम्मान किया।