पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद जैसी बड़े शहरों में नगर निगम एक हो सकती है, तो भोपाल-इंदौर में नगर निगम के विभाजन की कोई आवश्यकता नहीं है। यह सरकार का नगर निगमों पर कब्जा करने का हथकंडा है, यह राजनीतिक निर्णय नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिग्विजय सिंह की कांग्रेस अलग है, सिंधिया की कांग्रेस अलग है, इसलिए कब कौन किसके साथ गठबंधन करता है, समझ नहीं आता है। कांग्रेस में यह खेल चलता रहता है और यही कांग्रेस के संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की आत्महत्या के लिए सिर्फ कांग्रेस और मुख्यमंत्री कमलनाथ जिम्मेदार हैं, क्योंकि उन्होंने 2 लाख तक की कर्जमाफी का अपना वादा पूरा नहीं किया। किसानों ने अपना बजट यह मानते हुए बनाया था कि उनका कर्जा माफ हो जाएगा, लेकिन कर्जा माफ नहीं हुआ, जिससे उनका बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर पूरे प्रदेश के किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
नगर निगमों पर कब्जा करने का हथकंडा है विभाजनः कैलाश विजयवर्गीय