भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने नवमीं एवं विजयादशमी के मांगलिक पर्व पर प्रदेश के नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मंगल कामना की है।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी भगवान रामजी की रावण पर अभूतपूर्व विजय का उत्सव है, जो हमें हर तरह की बाधाओं के बावजूद कत्र्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को नवमीं एवं विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए समाज सेवा में निरंतर तत्पर रहने का आव्हान किया है।
नवमीं एवं विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष