पांच पांच बूथों के ग्रुप की बैठक ले रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष

झाबुआ। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को वोट बैंक माना और इनका शोषण करने का काम किया। आजादी के बाद सबसे अधिक सत्ता में रही कांग्रेस ने आदिवासी अंचल का कोई विकास नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते इस अंचल को सड़कों से जोड़ा और इस क्षेत्र का विकास किया। भाजपा आदिवासी हितेषी है और कांग्रेस आदिवासी विरोधी है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ इस चुनाव में जुटकर कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को परास्त करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्री राकेश सिंह ने शुक्रवार को झाबुआ के विभिन्न सेक्टरों में पांच पांच बूथों के  ग्रुप  की बैठक में कही। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी ने सभी सेक्टरों के सम्मेलन करने के बाद और बारीकी से काम करने की दृष्टि से पांच पांच बूथों के ग्रुप बनाकर बैठके प्रारंभ की है ।वे प्रत्येक मतदान केंद्र तक सारी व्यवस्थाओं और मतदाताओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर रहे हैं

श्री राकेश सिंह ने झाबुआ विधानसभा के कल्याणपुरा ग्रामीण मंडल के अंतर्गत तलावली, भागोर सहित एक दर्जन सेक्टर के ग्रुपों के बूथ प्रभारियों, सह प्रभारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने दिशा निर्देश भी दिए।  इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल उपस्थित थे।

मतदाताओं के आशीर्वाद ओर कार्यकर्ताओं की मेहनत से होगी जीत

श्री राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी का आधार है। कोई सा भी चुनाव हो उसकी जीत के मूल में कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और पसीना रहता है। इस उपचुनाव में जनता पार्टी प्रत्याशी श्री भानु भुरिया को अपना आशीर्वाद देगी। कार्यकर्ताओं से उन्होंने इस चुनाव में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदान का समय निकट है। प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को भाजपा का उम्मीदवार मानकर बूथ तक जुट जाएं । कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रत्येक बूथ से चुनाव की जीत का रास्ता निकलेगा।