होशंगाबाद 01.11.2019। आज भारतीय जनता पार्टी जिला होशंगाबाद के सभी मंडलों में आयोजित होगी ''किसान आक्रोश आंदोलन'' के संदर्भ में बैठक। जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि जिलें के सभी मंडलों में मुख्य वक्ता एवं सहप्रभारी बैठक लेंगे, जिसमें मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभागो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे। श्री जायसवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के किसान बदहाल है, लेकिन प्रदेश सरकार को कतई उनकी चिंता नही है। बारिश से बर्बाद हुई फसलों का तत्काल मुआवजा दिया जाना चाहिए था, नही मिला। श्री जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में बिजली का बिल आधा करने की बात कही थी, लेकिन किसानों के बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। बिजली का बिल आधा नही हुआ। किसान कर्जमाफी के झूठे वादे का भी शिकार हुए हैं। किसानों के कर्ज माफ नही हुए। श्री जायसवाल ने बताया कि भीषण बारिश के कारण फसलों का भारी नुकसान हुआ, लेकिन किसानों की सुध लेने के लिए मुख्यमंत्री या सरकार का कोई मंत्री उनके खेतों तक नही पहुंचे। ना सर्वे हुआ, न पीड़ित किसान को कोई मुआवजा मिला।
इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि किसानों की उपेक्षा के खिलाफ पार्टी 4 नवंबर को किसान आक्रोश आंदोलन करेगी, जिसमें प्रदेश के किसान और पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे तथा बिजली के बढ़े हुए बिलों की होली जलाई जायेगी।
किसान आक्रोश आंदोलन की तैयारी हेतु आज सभी भाजपा मंडलों मे होगी बैठक