भोपाल। संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया। प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों ने बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर संसद के संयुक्त अधिवेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण शुरू हुआ और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।