- भोपाल। राहुल गांधी राफेल खरीदी को लेकर पूरे देश से झूठ बोलते रहे। सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है उससे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में दायर की गई पुर्नविचार याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा है कि राफेल मामले में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। यह डील नियम और प्रक्रिया के अनुसार हुई है। भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच खड़े होकर यह मांग करती है कि राहुल गांधी और कांग्रेस अपने इस झूठ के लिए देश की जनता से माफी मांगें और आगे से झूठ बोलने से तौबा करे। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने शनिवार को रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कही। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री ऊषा ठाकुर, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विजेश लूनावत, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष श्री विकास विरानी, श्री अशोक सैनी, श्री राम बंसल, श्री लिलि अग्रवाल, श्री सुधीर जाचक, श्री सुनील यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अंतर्विरोधों और गुटबाजी से ग्रसित है कांग्रेस
राजधानी भोपाल में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है। वह अपने अंर्तविरोधों और गुटबाजी से बहुत बुरी तरह ग्रस्त है। प्रदेश में किसानों, युवाओं, महिलाओं, सहित आमजन के हितों के लिए शुरू की गई सभी योजनाएं बंद हैं। इसके चलते प्रदेश की गरीब जनता आक्रोशित है, लेकिन कांग्रेस झूठ और भ्रम की राजनीति में व्यस्त है।
विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय राजनीति से प्रेरित
श्री राकेश सिंह ने कहा कि न्यायालय का फैसला विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ आ गया है उसके बाद भी वे चुप्पी साधे हुए हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विशेष अदालत द्वारा समय दिये जाने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष ने आनन-फानन में भाजपा विधायक को अयोग्य घोषित करके सीट रिक्त होने की अपनी तरफ से घोषणा कर दी। उच्च न्यायालय ने न्याय करते हुए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने बहुत जल्दबाजी में निर्णय दिया है। लेकिन उसके बाद भी विधानसभा अध्यक्ष भाजपा विधायक की सदस्यता बहाल नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक के खिलाफ बार-बार जाति बदलने का आरोप लग चुका है, छानबीन समिति ने उन्हें दोषी पाया है, लेकिन इस पर कांग्रेस चुप्पी साधे हुए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीति से प्रेरित है। इस मामले को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सत्र शुरू होने पर जोर शोर से उठायेगी।
अपनी लड़ाई के लिए नौकरशाही का इस्तेमाल कर रहे कमलनाथ
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए वे ब्यूरोक्रेसी का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार होगा कि ऐसे व्यक्ति से जो तीन बार प्रदेश का मुख्यमंत्री रह चुका है, एक अधिकारी पत्र लिखकरप्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने शनिवार को रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कही। बात करे। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा डंपर मामले में जो कोशिश की गयी थी, वह पहले ही असफल हो चुकी है। न्यायालय इस मामले में पहले ही क्लीनचिट दे चुका है। भाजपा पहले ही चुनौती दे चुकी है कि डंपर मामले में कहीं कोई गड़बड़ी है, तो कांग्रेस उसे सामने लाए। चूंकि इस मामले में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है और कांग्रेस के नेता बोलते-बोलते थक चुके हैं, इसलिए अब वे इस मामले में अधिकारियों का सहारा ले रहे हैं।