युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 1 को

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं आंदोलन समिति के सदस्यों की बैठक 1 दिसंबर को दोपहर 1 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की गई है।


                बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तत्पश्चात शाम 4 बजे डॉ. अभिलाष पाण्डे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।