1 से 15 जनवरी तक चलेगा जनजागरण अभियान

  भोपाल। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने और जनता तक अधिनियम की वास्तविकता पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 1 से 15 जनवरी के बीच अभियान प्रारंभ करेगी। अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश प्रवक्ता, पार्टी एवं मोर्चा के मीडिया प्रभारी, मीडिया पेनालिस्ट एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ नेता श्री लालसिंह आर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, आईटी विभाग के संयोजक ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टीकरण की राजनीति करती आयी है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। हमें जनता के बीच जाकर इस भ्रम को तथ्यों और तर्को के साथ दूर करना है।