भोपाल। प्रदेश में किसान परेशान है। उसे खेती के लिए खाद, बीज और यूरिया तक नहीं मिल रहा है। मजबूर होकर किसान आत्महत्या कर रहा है। प्रदेश में अभी तक सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपनी विफलता को छुपाने के लिए प्रदेश सरकार केन्द्र पर आरोप मढ़ रही है, लेकिन जनता कांग्रेस की हकीकत जानती है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के परेशान किसानों की आवाज पूरी ताकत के साथ उठायेगी और सरकार को मजबूर करेगी। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में कही।
केंद्र का नाम लेकर किसानों को गुमराह कर रही प्रदेश सरकार : नरोत्तम मिश्रा