मध्यप्रदेश में हो रही किसानों की दुर्दशा - राकेश सिंह

प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह राज्य जिसको भाजपा सरकार के समय कृषि कर्मण पुरस्कार मिलता रहा है, आज उस राज्य में किसानों की दुर्दशा हो रही है। किसानों से दुर्व्यहार किया जा रहा है, झूठ बोला जा रहा है। कांग्रेस ने पहले कहा कि किसानों का 2 लाख रूपए तक का कर्जमाफ करेंगे, जो नहीं किया। भीषण बारिश के बाद मुआवजे का आश्वासन दिया,  सर्वे तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 1 हजार करोड़ की राशि भेजी और 900 करोड़ रूपए पहले से आपदा प्रबंधन के मद में कमलनाथ सरकार के पास थे। लेकिन किसानों को 900 रूपए भी नहीं बांटे गए। पता नहीं कमलनाथ सरकार ने उस पैसे का क्या किया।