पूर्व मुख्यमंत्री ने जन पंचायत में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों से की चर्चा

भोपाल। यह जन पंचायत जनता की समस्याओं के समाधान का कार्यक्रम है। हम एक-एक कर सबका आवेदन लेंगे और संबंधित विभाग के अधिकारियों से उस समस्या पर बात करेंगे। हमारी अपेक्षा यह है कि समस्याओं का निदान होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यंमत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को बुधनी में आयोजित जन पंचायत के अवसर पर कही। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निदान के निर्देश दिये।


किसानों से लेकर प्रसूताएं तक परेशान


                पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान की जन पंचायत हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया और समस्याएं बताईं। कुसुमखेड़ा के ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने बताया कि अब तक एक बोरी यूरिया नहीं पहुंचा है और ब्लैक में बिक रहा है। कुछ किसानों ने नुकसान का पूरा मुआवजा न मिलने की बात कही। प्रसूता बहनों ने शिकायत की कि उन्हें प्रसूति सहायता राशि नहीं मिली है। वहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की 5