सीएए(नागरिकता संशोधन कानून) के जनजागरण कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला बैठक आज।

होशंगाबाद - नागरिकता संशोधन कानून को जन जन तक पहुंचाने के लिए एवं उसके विरूद्ध किए गए दुष्प्रचार को दूर करने और आमजन को कानून के जानकारी देने के लिए  भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक जिला कार्यालय में दोपहर 2बजे से आयोजित की गई है पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को इस अभियान से संबधित जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी। बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष - सदस्य, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ -विभाग के जिला संयोजक, वक्तागण, नपा अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपेक्षित किया गया है।