होशंगाबाद-माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून सीएए-2019 लागू हुआ जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांगलादेश में धार्मिक आधार पर प्रताडित किए जा रहे हिन्दू, सिक्ख, पारसी, बौद्ध,जैन और ईसाईयों को भारत में सुविधा और सम्मान के साथ नागरिकता प्रदान करता है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि दुर्भाग्य से वोटों के लालच में कुछ विपक्षी दल इस कानून का विरोध करते हुए समाज को गुमराह कर रहे हैं। जिला बैठक में तय किया गया है कि आने वाले दिनों में नागरिकता कानून को लेकर,व्यापक जनजागरण अभियान के तहत विरोधी दुष्प्रचार को करारा जवाब दिया जायेगा। इस जन-जागरण अभियान हेतु जिले में सात विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों के जिला प्रभारी घोषित किए गए- 1. विशाल मौन पैदल मार्च रैली हेतु हरिशंकर जायसवाल अध्यक्ष भाजपा 2.जनसंपर्क अभियान हेतु रघुवीर राजपूत 3. प्रबुद्धजन संगोष्ठी हेतु प्रसन्न हर्णे 4. छोटी संगोष्ठीयां (ग्राम पंचायत , वार्ड स्तर पर) हेतु प्रांशु राने अध्यक्ष 4. नागरिकता अधिकार सम्मान हेतु संदेश पुरोहित 5. प्रबुद्धजन हस्ताक्षर अभियान हेतु जयकिशोर चौधरी 6. सोशल मीडिया प्रचार प्रसार हेतु लोकेश तिवारी, हितेष पुरोहित 7. अभियान के कन्ट्रोल रूम हेतु विवेक गौर, राममोहन राजपूत जिला प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में शंभु सोनाकिया, सुनील कुमार राठौर, मुर्तजा खान, मृगेन्द्र मंडलोई, डालचंद मीना, प्रीति शुक्ला, ललिता पूर्विया, मुकेश सराठे, माधव अग्रवाल, संजय बंटी जैन,राजेश चौधरी भी उपस्थित थे। इस अभियान को सफल बनाने हेतु एक वृहद् बैठक 1 जनवरी 2020 को जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यलय दोपहर 2 बजे बुलाई गयी है।
सीएए(नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध के दुष्प्रचार को रोकने हेतु,भाजपा कोर गु्रप के बैठक संपन्न