होशंगाबाद - आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी जिला होशंगाबाद के द्वारा संचालित होने वाले ''नागरिकता संशोधन कानून जनजागरण अभियान'' की जिला स्तरीय समिति की घोषणा की, जिसके नेतृत्व में इस अभियान का संचालन किया जायेगा। पांच सदस्यीय समिति के संयोजक होंगें श्री सुनील कुमार राठौर एवं सहसंयोजक के रूप में डालचंद मीना, गिरधर मल्ल, राममोहन राजपूत और विवेक गौर की घोषणा की गई। इस अभियान के अंतर्गत घर-घर जनसंपर्क, प्रबुद्वजन संगोष्ठी, ग्रांम पचायत/वार्ड स्तर पर, नागरिकता अधिकार सम्मान(सांसदों द्वारा), प्रबुद्वजन हस्ताक्षर अभियान, रैली-जिला केन्द्र पर (पैदल मार्च) आदि कार्यक्रम करके जनसामान्य को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया जायेगा।
नागरिकता संशोधन कानून जनजागरण अभियान’’ हेतु भाजपा जिलास्तरीय समिति की हुई घोषणा